काशीपुर, फरवरी 21 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में 'इम्प्लीमेंटेशन ऑफ द एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम' विषय पर आयोजित एक सप्ताह की कार्यशाला का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यशाला महिंद्रा एंड महिंद्रा की सीएसआर पहल महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के अंतर्गत आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में बीबीए, बीसीए, बी.कॉम (ऑनर्स) एवं एमबीए द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन रिसोर्स पर्सन सीए प्रभात दिवाकर द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल के साथ जीवन कौशल, सौम्य कौशल, संचार कौशल तथा प्रस्तुतीकरण कौशल की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रशिक्...