बलरामपुर, अगस्त 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के बीसीए विभाग में रोजगारपरक कोर्स फुल स्टैक डेवलपमेंट का शुभारंभ किया गया। कोर्स का शुभारंभ विभागीय छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहन्ता व प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पाण्डेय ने किया। प्रबंध समिति के सचिव ने कहा कि रोजगारपरक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों को नौकरी के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल और ज्ञान प्रदान करना है, जिससे वे सीधे कार्यबल में शामिल हो सकें तथा आत्मनिर्भर बन सकें। प्राचार्य ने कहा कि रोजगारोन्मुखी शिक्षा छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करती है तथा छात्रों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है। विभाग का यह कदम सराहनीय है। विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.