पटना, जनवरी 30 -- भूमिहार महिला समाज द्वारा आयोजित पंख महिला हाट का उद्घाटन विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार कुमार, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, पटना मेयर सीता साहू आदि ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि भूमिहार महिला समाज का यह काम प्रसंशनीय है। यह समाज रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहा है। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना सामाजिक क्रांति है। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना का फायदा सभी महिलाओं को उठाना चाहिए। पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि भूमिहार महिला समाज पांच वर्षों से गरीब महिलाओं के लिए बेहतरीन काम कर रहा है। यह संगठन महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रहा है। भूमिहार महिला समाज की संस्थापिका प्रीति प्रिया ने बताया ने बताया कि मेले में 75 स्टॉल महिलाओं ने लगाए हैं। मौके...