वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। झारखंड विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं मुख्य अतिथि प्रो. जेपी लाल ने कहा कि भारतीय स्वास्थ्य चिंतन में ऋतु के अनुसार भोजन का विशेष महत्व है। इसे जीवनशैली में अपनाने से कई बीमारियों से बचाव संभव है। आईएमएस के न्यू लेक्चर थिएटर में आयोजित आरोग्य भारती काशी प्रांत का अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि रोगों के रोकथाम ही असली स्वास्थ्य मंत्र है। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. कमलाकर त्रिपाठी ने कहा कि धर्म और स्वास्थ्य दोनों का सीधा संबंध है। समाज को सेवा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मुरलीकृष्ण ने कहा कि बीमारियों का इलाज करने से बेहतर है उनकी रोकथाम करना। आरोग्य भारती इसके लिए 24 आयामों पर कार्य कर रही है। डॉ. संजय गुप्ता ने व्यसन मुक्ति पर, डॉ. आर. सिंह राजपूत ...