हमीरपुर, जनवरी 1 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रसूता वार्ड का निरीक्षण करके उनका हाल-चाल लिया गया। बुधवार देर शाम ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल के हितार्थ विशेष निर्णय लिए गए। साथ ही अस्पताल को कैसे बेहतर बनाया जाए इस पर गहन मंत्रणा की। इसके पश्चात पर प्रसूता वार्ड का निरीक्षण करके उनका हाल-चाल लिया गया। ब्लॉक प्रमुख ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं पाए जाने पर कड़े निर्देश दिए। शौचालय में गंदगी पाए जाने, पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.