मधुबनी, जनवरी 5 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। स्थानीय सीएचसी में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी डॉक्टर उदय शंकर प्रसाद ने की। जहां बीडीओ संजय कुमार दास सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अस्पताल की साफ सफाई, दवा उपलब्धता, मरीजों की सुविधा, रेफर मरीज को मिलने वाले सुविधा और लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...