आरा, जुलाई 28 -- पीरो, संवाद सूत्र। रोगियों का ख्याल रखने और स्वास्थ्य सेवाओं पर निगरानी के लिए स्थानीय सीएचसी में रोगी कल्याण समिति गठित की गयी है। महिला अनिवार्य से पीरो की वार्ड संख्या 17 से सैरुन खातून, अनुसूचित जाति से बरांव गांव के अरविंद राम, सामान्य पिछड़ा वर्ग से सुखरौली के विनेश्वर सिंह, अतिपिछड़ा से पीरो के रवि केशरी, महिला पद पर अमहरुआ की वंदना राजवंशी और सामान्य सदस्य के रूप में वासमनपुर गांव के विनोद सिंह को रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...