भागलपुर, फरवरी 4 -- बिहार की तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (TMBU) में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर विवाद हो गया। टीएमबीयू प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के बावजूद यूनिवर्सिटी में यूजीसी के नए नियमों को लागू कर दिया। इसके तहत यूनिवर्सिटी में छात्र शिकायत निवारण कोषांग के गठन का आदेश जारी कर दिया। जब इस पर विवाद उठा तो आनन-फानन में कुलपति ने इस आदेश को वापस ले लिया। छात्रों की शिकायत निवारण कमिटी का गठन होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इसका विरोध किया। छात्र संगठन ने आदेश जारी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के बीच जातीय भेदभाव फैलाने की साजिश कर रहा है। भागलपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर विमलेंदु शेखर झा ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.