संतकबीरनगर, नवम्बर 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पराली जलाने पर रोक लगी होने के बाद भी जलाने की घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा है। इससे आग फैलने पर फसल जलने की घटनाएं हो रही हैं। महुली और पौली क्षेत्र में आग से धान व गन्ना की फसल को नुकसान पहुंचा है। महुली क्षेत्र के ग्राम जोतिखापुर सीवान में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फसल अवशेष जला दिया गया। हवा के झोंके के साथ फैली चिन्गारी कन्हैया लाल पुत्र राम मूरत के खेत तक पहुंच गईं। देखते देखते खेत में काट कर रखे गए धान के दर्जनों बोझ धू-धू कर जलने लगे। धुंए का गुबार देखकर लोग आग बुझाने के लिए मौके पर जुटे। आग की सूचना पर पुलिस भी तेजी दिखाते हुए मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के प्रयास के बाद किसी तरह आग को नियंत्रित किया। किसान कन्हैया लाल के अनुसार उसकी जमा पूंजी फसल के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.