रामपुर, जनवरी 20 -- मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर कोसी नदी पर बने पुल की एप्रोच की मिट्टी खिसक जाने से यहां पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे को खतरे को देखते हुए सेतु निगम ने दीवार खड़ी कर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। छोटे वाहन इधर से गुजर रहे हैं। यह पुल उत्तराखंड स्थित सरोवर नगरी नैनीताल जाने वाले मार्ग से सीधे रामपुर जिले को जोड़ता है। कोसी नदी पुल के पास पूर्व दिशा में लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से एक नए पुल निर्माण का कार्य चल रहा है, इसे राज्य सेतु निगम बना रहा है। कुछ दिन पहले पुल के पास नए कुएं बनाने को मिट्टी खोदी जा रही थी। इसके बाद पुल के दक्षिण किनारे से मिट्टी खिसक गई थी। इसको प्लास्टिक के कट्टों में मिट्टी भरकर लगाया गया। पहले लगाए गए कट्टे और उसके नीचे की मिट्टी शनिवार को फिर से खिसक गई। इसके बाद से पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.