शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- जीएफ कॉलेज मैदान में स्वर्गीय सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में पुलिस क्लब और रॉयल 11 के बीच मुकाबला हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस क्लब ने निर्धारित ओवरों में 70 रन बनाए। पुलिस क्लब की ओर से गौरव ने 18 और शौय॔ कसाना ने 16 रन बनाए। रॉयल 11 के गेंदबाज अभिषेक कश्यप, अरीब और अनुज यादव ने तीन-तीन विकेट लेकर पुलिस क्लब की पारी को रोक दिया। जवाब में खेली गई रॉयल 11 की पारी में टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नीतीश कुशवाहा ने 16 और अपूर्व ने 11 रन बनाए। पुलिस क्लब की ओर से अभिषेक और नरेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक कश्यप को दिया गया। मैच के अंपायर अभय सिंह गुर्जर और मुनाजिर नियाजी रहे, स्कोरिंग सनी ने और कमेंटेटर पंकज छापू ने की। टूर्नामेंट आयोजक...