मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मुरादाबाद। रॉयल वीमेन क्लब की ओर से मंगलवार को नववर्ष, लोहड़ी व मकर संक्रांति का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्थापिका प्रियंका गुप्ता, अध्यक्ष प्रिति गुप्ता ,सचिव अमिता सक्सेना, कोषाध्यक्ष वर्षा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद लोहड़ी के पारंपरिक गीत गाये गए। इस मौके पर प्रियंका गुप्ता,मोनिका गुप्ता ,प्रीति गुप्ता ने कटी कटी रे पतंग गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। तिरंगा पाक कला प्रतियोगिता में पारुल रस्तोगी प्रथम तथा सुनिता जसोला द्वितीय रही। पतंग प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका गुप्ता व द्वितीय नीलम यादव रही। संचालन मोनिका गुप्ता ने किया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चारु ,पारुल , गरिमा,श्रुति, मीनू यादव,अंशु सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...