बोकारो, फरवरी 20 -- बोकारो। रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 के प्रांगण में शुक्रवार को साइंस ओलंपियाड के विजेता जूनियर ग्रुप कक्षा 1 से 3 के कुल 54 बच्चों को सम्मानित किया गयाl जो साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन की परीक्षा में गिफ्ट वाउचर, मेडल और सर्टिफिकेट जीते हैं। कक्षा 1 के सीमांश,किरण कुमारी हनीफा ,एलिजा ,एंजेल चक्की, आयुष राज, अमित कुमार घोष, शिवम सिंह ,श्रद्धा ने इंटरनेशनल रैंक और जोनल रैंक में प्रथम स्थान, इंटरनेशनल गोल्ड मेडल और गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त किए हैं। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने सभी बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि बच्चों में काफी प्रतिभा है बच्चे अपनी प्रतिभा और विज्ञान की शिक्षिका संगीता कुमारी के मार्गदर्शन के बदौलत 54 गोल्ड मेडल जीतने में ...