आरा, फरवरी 22 -- आरा। कोईलवर के मथुरापुर स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक सह निदेशक शिवकुमार राय, नवीन कुमार सिन्हा, कृष्ण मोहन पाण्डेय, पंकज उपाध्याय, शंकर राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें कुल 32 नवाचारों का प्रर्दशन हुआ। कक्षा सात की छात्रा अनु गुप्ता ने स्वागत गीत गाया और रीतिका ने स्वागत नृत्य किया। स्वागत भाषण प्राचार्य सतीश कुमार राय ने किया, जबकि विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य पर संस्थापक शिवकुमार राय ने प्रकाश डाला। कक्षा दो की छात्राओं ने स्वच्छता, कक्षा चार की छात्राओं ने नशा उन्मूलन, सात की छात्राओं ने दहेज प्रथा पर लघु नाटिका का प्रर्दशन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...