नई दिल्ली, जनवरी 5 -- रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी दो सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स बुलेट 350 या क्लासिक 350 की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने यह बढ़ोतरी कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी और बढ़ी हुई इनपुट कॉस्ट के चलते की है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल फेस्टिव सीजन से ठीक पहले GST कटौती के बाद कंपनी ने इन दोनों बाइक्स के दाम घटाए थे। हालांकि, अब एक बार फिर कीमतें बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।बुलेट 350 पर लगेगा ज्यादा पैसा रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की बात करें तो इसके अलग-अलग वैरिएंट्स पर 1,628 रुपये से लेकर 2,025 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसमें सबसे ज्यादा महंगाई ब्लैक गोल्ड कलर वैरिएंट पर देखने को मिली है। जबकि बटालियन ब्लैक वैरिएंट पर स...