मैनपुरी, मई 21 -- अवैध रूप से चल रहे क्षेत्र के ग्राम बगिया स्थित बजरंग ईंट भट्ठा पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। भट्ठा संचालक द्वारा खनन रॉयल्टी जमा नहीं कराई गई। वहीं पॉल्यूशन डॉक्यूमेंट भी पूरे नहीं थे। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी भट्ठा पर काम को शुरू हुआ तो प्रशासन ने ईंट भट्ठा संचालक पर कार्रवाई की। बुधवार को नायब तहसीलदार अखिल गोयल व खनन इंस्पेक्टर शिवदयाल सिंह दमकल वाहन को लेकर भट्ठा पर पहुंचे। पुलिस की मदद से भट्ठा में जल रही आग में पानी डलवाया। अवैध रूप से एकत्र की गई कच्ची ईंटों को पानी से नष्ट कराया गया। दमकल की मदद से भट्ठा की सतह पर पानी डाला गया। वहीं टीम द्वारा ईधन को गीला कर दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अन्य भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान भट्ठा के मुनीम ने प्रशासन से दो दिन की मोहलत मांगी। मौके पर प...