सोनभद्र, जून 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के तापमान में रविवार की शाम को पांच बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। जिला मुख्याल रॉबर्ट्सगंज में कुछ देर के लिए जहां धूलभरी आंधी चली। वहीं रॉबर्ट्सगंज के करीब आठ से दस किमी की दूरी पर बारिश हुई। पांच बजे के बाद दक्षिणांचल के सांगोबांध समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश की सूचना है। इससे लोगों ने उमस से थोड़ी राहत महसूस की। अधिकतम तापमान में जहां 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज हुई है। पूरे दिन चिलचिलाती धूप एवं उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को अधिकतम पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम पारा 42.4 और न्यूनतम पारा 30.6 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.