पटना, दिसम्बर 16 -- पटना की एक लड़की के लिए रॉन्ग नंबर पर बात करना मुसीबत बन गया। जब तीन बच्चों के बाप ने लड़की को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने हिंदू बनकर उससे दोस्ती बढ़ाई, प्यार का वादा किया, फिर शादी का वादा करके कई बार संबंध बनाए। आरोपी की असली नाम मो. रुस्तम है। जिसने सोनू बनकर लड़की से नजदीकियां बढ़ाई थीं। आरोपी पीड़िता पर साथ रहने का दबाव बना रहा था। लड़की के मना करने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने जक्कनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मो. रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रुस्तम की 2012 में शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। एक की 9, दूसरा 6 और तीसरे की उम्र ढाई साल है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के फोन पर अनजान कॉल...