सीतामढ़ी, जनवरी 30 -- रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के गैयघट गांव के वार्ड तीन में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। मृत महिला की पहचान गैयघट गांव निवासी विकाऊ साह की 45 वर्षीय पत्नी मंजिला देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी अनुसार, महिला गुरुवार की दोपहर घर में रॉड के सहारे पानी गर्म कर रही थी। उसके बाद वह दूसरे काम में व्यस्त हो गई, जब नजर पड़ी तो स्विच ऑफ़ करने गई। इसी दौरान बिजली का झटका लगा। वहीं इस दौरान परिजनों की ओर से जख्मी अवस्था में महिला को रुन्नीसैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आस-पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...