शामली, फरवरी 10 -- शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी विद्यालय में मंगलवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की गई। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों द्वारा मिले मार्गदर्शन, सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई विद्यार्थी भावुक भी नजर आए और उन्होंने विद्यालय के साथ जुड़ी यादों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को आशीर्वाद स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रियांक गोयल सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन शिखर गायेल ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.