शामली, फरवरी 6 -- शामली। शहर के रॉक गोल्ड अकादमी परिसर में एएनडीएस साधना शिविर के सौजन्य से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य प्राकृतिक जीवनशैली के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। गुरूवार को शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में आयोजित शिविरए का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल एवं डायरेक्टर प्रियांक गोयल तथा माता आनंदी देवी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य संरक्षण और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए। माता आनंदी देवी ने कहा कि बच्चों स्कूल इसलिए आते है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.