नई दिल्ली, मार्च 3 -- कैफे कॉफी डे चेन पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में रॉकेट सी तेजी आई है। कमजोर बाजार में भी कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयर 20 पर्सेंट उछलकर 25.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी को नेशनल कंपनी लॉ अपेलिट ट्रिब्यूनल (NCLAT) से बड़ी राहत मिली है। NCLAT चेन्नई ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही (इनसॉल्वेंसी प्रोसिडिंग्स) को रद्द कर दिया है। NCLAT ने रद्द किया NCLT का आदेशस्टॉक एक्सचेंज अनाउंसमेंट में कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा है कि नेशनल कंपनी लॉ अपेलिट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने उसकी अपील स्वीकार कर ली और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के पिछले साल के उस ऑर्डर को रद्द कर दिया है, जिसमें कंपनी के खिलाफ इनसॉल्वेंसी प्रोसिडिंग्स शुरू करने के लिए कहा गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.