कुशीनगर, फरवरी 8 -- कुशीनगर। कप्तानगंज के द क्रीसेंट स्कूल के विद्यार्थी 14 फरवरी को स्कूल के प्रांगण से 5 फीट ऊंचा रॉकेट लॉन्च करेंगे। छात्र इस अनुसंधान का प्रयोग अनुभवी विशेषज्ञ के देख-रेख में करेंगे। इसकी तैयारी में स्कूल प्रबंधन और अध्यापक जोर-शोर से जुटे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर होंगे। प्रधानाचार्य डॉ हसीब ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मिशन यंग साइंटिस्ट के तहत एक ऐतिहासिक विद्यार्थी रॉकेट लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल स्तर पर इस तरह रॉकेट प्रक्षेपण का कार्यक्रम कप्तानगंज स्तर पर पहली बार होने के साथ कुशीनगर में अपनी तरह का पहला स्कूल स्तरीय रॉकेट लॉन्च होगा। प्रक्षेपण में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को नासा के वैज्ञानिक द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन्हीं वैज्ञानिकों के मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.