रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम, विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों ने स्लोगन, पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, नशा एवं तंबाकू नियंत्रण, भ्रूण हत्या की रोकथाम, स्वच्छता, रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण संदेश दिए। 'स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.