देहरादून, फरवरी 4 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत बुधवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा और स्वच्छता का संदेश दिया गया। दून लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त नमामी बंसल ने जागरूकता रैली को रवाना किया। इससे पहले नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा और वायु प्रदूषण में सुधार के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है। उन्होंने कोटा शहर का उदाहरण देते हुए देहरादून को भी ट्रैफिक सिग्नल मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास करने पर जोर दिया। उप परिवहन आयुक्त सुनील शर्मा ने कहा कि वायु प्रदूषण का सबसे बुरा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। वहीं, आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026 तक वायु प्रदूषण में 40 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.