विकासनगर, मार्च 21 -- एसबी कॉलेज और वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की ओर से शुक्रवार को नमामि गंगे को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। विकासनगर के गीता भवन से निकाली गई इस रैली में छात्र-छात्राओं के साथ प्राध्यापक भी शामिल रहे। गंगा, यमुना की स्वच्छता का नारा बुलंद करते हुए रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने यमुना तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। पीजी कॉलेज डाकपत्थर के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी बडोनी ने लोगों को बताया कि गंगा, यमुना स्वच्छ तभी होगी, जब हमारी सोच एक होगी। इसके लिए हमलोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। गंगा, यमुना हमारी मां हैं। इनकी सेवा मां की तरह करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना की स्वच्छता के लिए स्थानीय जल धाराओं को स्वच्छ रखना जरूरी है। रैली में प्रिंसी कर्णवाल, डॉ. रुचि, जेपी नौगाई, विमल डबराल, डॉ. मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.