रांची, मई 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में दो झांकी भी नजर आयी। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने झांकी तैयार करायी थी। झांकी में संविधान की पुस्तक को प्रतीक तौर पर तैयार किया गया है। झांकी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की मूर्ति लगाई गई। वहीं, दूसरी झांकी में महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के साथ सर्व धर्म भाव को बखूबी दर्शाया गया। मांडर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग रैली में शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में हटिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग रैली स्थल पुराना विधानसभा मैदान पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...