मुरादाबाद, मई 31 -- मुरादाबाद। अखिल विश्व क्षत्रिय पाल महासभा एवं अखिल भारतीय पाल महासभा सहित समाज के अन्य संगठनों ने संयुक्त रूप से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में रैली निकाली। इसमें लोग माता अहिल्या बाई होल्कर के पोस्टर लहराते रहे और क्षेत्र जयकारों से गूंजता रहा। रैली का आरंभ श्री राम चौक से मुख्य अतिथि एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने झंडी दिखाकर किया। इसके आगे बढ़ते ही माता अहिल्याबाई होल्कर अमर रहें जैसे नारे गूंजने लगे। कार्यकर्ता माता के पोस्टर लहराते हुए आगे बढ़े। रैली राम चौक से आगे बढ़कर गौतम बुद्ध पार्क, काशीराम पार्क, दिल्ली रोड, चौधरी चरण सिंह चौक,मझोला रोड होते हुए अहिल्याबरई चौक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से माता का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.