गिरडीह, मई 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के गिरिडीह कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि 6 मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आहूत है। इसे लेकर गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। हर प्रखंड से, मंडल से और पंचायत से कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में जाएंगे। कहा कि जिले से लगभग 1500 से 2000 कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। जिसमें महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में रहेगी। कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि केंद्र सरकार बाबा साहब के बनाए संविधान को अपनी विचारधारा के अनुरूप तोड़ना मरोड़ना चाहती है। इसीलिए भाजपा ने पिछली बार 400 पर का नारा दिया था, लेकिन इस देश की जनता ने समझा और उन्हें बहुमत के आसपास भी भटकने नहीं दिया। इसलिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आम जनता तक इन बातों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.