धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता किसी भी प्रकार की सहायता के लिए लोग डायल 112 पर फोन कर सकते हैं। एप के माध्यम से भी पुलिस तक अपनी समस्या रख सकते हैं। पुलिस डायल 112 और एप पर मिलने वाली आपातकालीन सूचनाओं पर फौरी कार्रवाई करती है। सोमवार को रैली निकाल कर लोगों के बीच यह संदेश दिया गया। रैली रणधीर वर्मा चौक से निकल कर एसएसएलएनटी कॉलेज तक गई। रैली में शामिल डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने बताया कि डायल 112 पर कॉल आने पर धनबाद पुलिस की टीम पूरी सूचना लेने कर तत्काल संबंधित थानों को या फिर संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देती है। इसके बाद सूचना देने वाले व्यक्ति को तत्काल सहायता पहुंचाई जाती है। जिला और थाना स्तर पर भी इसके लिए एक टीम विशेष रूप से कार्यरत है, जो 24 घंटे सक्रिय रहती है। इसके अलावा मॉनिटरिंग टीम की ओर से सूचना मिलने से लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.