मैनपुरी, जनवरी 6 -- श्रीगंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई के विशेष शिविर के दूसरे दिन कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय अवध नगर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेविकाओं द्वारा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था से की गई। स्वयंसेविकाओं ने जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता रैली निकाली। मोहल्लों व गलियों में भ्रमण करते हुए लोगों को जल बचाने का संदेश दिया। स्वयंसेविकाओं ने बीएलओ विनोद कुमार यादव, मयंक एवं नरेंद्र कुमार के साथ मिलकर वोट बनाने में सहयोग किया। द्वितीय सत्र में प्रवक्ता आरसी यादव (रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज, नगला हार) ने दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी निशा सक्सेना ने अतिथि का स्वागत किया। स्वयंसेविकाओं ने गीत, कविता व विचारों के माध्यम से जल संरक्षण का महत्व बताया। संचालन अंशुल भद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.