सिद्धार्थ, अप्रैल 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार की देर शाम विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्डपुर में रैली निकाल कर आक्रोश जताया। हिंदूवादी संगठनों के लोग प्रदर्शन करते हुए आंतकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान आंतकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। बर्डपुर चौराहे पर एकत्रित हुए लोग बुद्ध तिराहे तक रैली निकाली। इसके बाद आतंकियों का चौराहे पर पुतल दहन किया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने कहा कि निहत्थे हिंदुओं पर कायरना हमला किया गया है। धर्म पूछकर मारा गया है। पहलगाम की घटना से हर हिंदू आक्रोशित है। श्रीसिंहेश्वरी देवी मंदिर के आचार्य दिव्यांशु ने कहा कि केन्द्र सरकार को इसका मुंहतोड़ जबाव देना होगा। जिला उपाध्यक्ष सुनील म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.