मिर्जापुर, मार्च 5 -- अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बुधवार को स्वयंसेविकाओं ने प्रथम सत्र में महाविद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई की। इसके बाद चयनित गांव समदपुर में तख्ती पर लिखे स्लोगन को हाथों में चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकलकर लोगों को प्रेरित किया। रैली को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं शिविर के द्वितीय सत्र की शुरूआत एनएसएस गीत व राष्ट्रीय सेवा के संकल्प के साथ की। मुख्य वक्ता डॉ० हेरंभ पांडे ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक विरासत तीनों राष्ट्र की मजबूत स्तंभ हैं। इसके साथ ही स्वयंसेविकाओं के साथ परिचर्चा की गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. आशा व संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.