बागपत, फरवरी 18 -- जेवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं तृतीय इकाइयों के साथ रोड सेफ्टी क्लब द्वारा एक दिवसीय शिविर अयोजिय किया गया। रोड सेफ्टी के विषय में सभी को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। रासेयो इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मुकेश कुमार एवं अमित नागर के निर्देशन में शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रोड सेफ्टी क्लब की नोडल डॉ गीता, लेफ्टिनेंट डॉ. विजयपाल, एसआई संजीव चौधरी के साथ एसआई किर्ती, हेड कांस्टेबल विजयपाल सिंह एवं हेड कांस्टेबल मनीषा उपस्थित रही। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शिविर के स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा रैली के लिए रवाना किया और यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.