पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़िया। प्रखंड के मटियालघाटी गांव में मंगलवार को चिकित्सक डॉ. मंजर आलम एवं स्थानीय मुखिया की अगुवाई में आईआरएस छिड़काव कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से कालाजार से रक्षा हेतु आईआरएस छिड़काव कार्य में अपेक्षित सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान लोगों को अपने संबोधन में चिकित्सक डॉ. आलम ने कहा कि कालाजार के लिए जिम्मेवार बालू मक्खी से बचाव हेतु हर घर में इसका छिड़काव जरूरी है। ताकि बीमारी से गांव एवं ग्रामीणों को बचाया जा सके। उन्होंने इस कार्य में सभी ग्रामीणों से मदद की अपील की। मौके पर बीपीएम प्रभात कु दास, केटीएस संजय मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.