गाजीपुर, फरवरी 8 -- जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ईश्वरीय ज्ञान और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने के लिए रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में ब्रह्मकुमारी बहनों और भाइयों ने भाग लिया। रैली में शांति, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर जोर दिया गया। इस अवसर पर संजू ने कहा कि तनावपूर्ण जीवन में ईश्वरीय ज्ञान और ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को संतुलित और सुखमय बना सकता है। उन्होंने बताया कि निराकार परम ब्रह्म शिव सभी धर्मों द्वारा स्वीकार्य हैं और ज्ञान प्राप्ति से जीवन में प्रकाश आता है। उन्होंने व्रत लेने के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि व्रत केवल त्याग नहीं, बल्कि जीवन में बुराइयों को छोड़ने का संकल्प होना चाहिए। रैली में आमजन को रा...