लखीसराय, जनवरी 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत मतदाता जागरूकता को लेकर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा शुक्रवार को केआरके मैदान लखीसराय से प्रारंभ हुई, जिसे डीएम मिथिलेश मिश्र, नगर परिषद अध्यक्ष अरविन्द कुमार पासवान, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दीपक कुमार एवं भाजपा महासचिव सनोज कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने, मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 त...