मऊ, अप्रैल 5 -- मधुबन। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। रैली को चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत मल्ल उर्फ गणेश मल्ल, बीडीओ अनिल मौर्य, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चे अपने हाथों में शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को दर्शाया। प्रधानाध्यापक अनवारुल हक अभिभावकों से अपील कर रहे थे कि अपने परिवार के छह से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में अवश्य लिखवाएं। विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी, स्वच्छ शौचालय, पंखे, स्मार्ट क्लास एवं कम्प्यूटर लैब की व्यवस्था है। यहां के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.