अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक में हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर्स और जीआईसी सुनौली, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज चनौदा के बच्चों ने वनाग्नि रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली। ब्लॉक समन्वयक अनीता कनवाल ने बताया कि जंगल मानव जीवन, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और भविष्य की सुरक्षा का आधार है। जंगल के संरक्षण से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। यहां प्रधानाचार्य विजय भाकुनी, वन दरोगा पंकज सिंह, राजू बिष्ट, लोकेश, नंदा बल्लभ जोशी, चंदन सिंह, हेम, कैलाश, विमला, बबिता, चम्पा, संतोष कांडपाल, बलदेव त्रिरुवा, शशि, निर्मला आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.