चंदौली, जनवरी 13 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महाविद्यालय सभागार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात नियमों का पालन करने के लिए अभिभावकों और छात्रों को जागरूक किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर से समीपवर्ती गांवों से होते हुए नौगढ़ तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्रों ने स्लोगन लिखी हुई तख्तियों को लेकर के समाज को सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। वही संदेश देकर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा-हम सभी की जिम्मेदारी विषयक छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना व...