कौशाम्बी, मार्च 8 -- करारी कस्बा स्थित डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को नशा मुक्ति और दहेज प्रथा उन्मूलन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गोद लिए गांव अगियौना में रैली निकालकर लोगों को इसी मुद्दे पर जागरूक किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. एएच रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ. मो. जफर ने कहा कि दहेज प्रथा एक ऐसी प्रथा है जो भारतीय समाज में बहुत पुरानी है। यह प्रथा विवाह के समय दुल्हन के परिवार द्वारा दूल्हे के परिवार को दी जाने वाली संपत्ति या धन की राशि को संदर्भित करती है। इसके कारण कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह प्रथा महिलाओं को एक वस्तु के रूप में देखती है, जिसे खरीदा और बेचा जा सकता है। इससे महिलाओं की गरिमा और आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचती है। कई बार विवाहित महिलाओं को दहेज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.