संभल, फरवरी 5 -- राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चौथे दिन के शिविर का आयोजन देवरखेड़ा के बारातघर में किया गया। जिसे पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया गया । स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ सफाई कर शिविर का शुभारंभ किया। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि वन विभाग के रेंजर प्रभात कुमार ने माँ शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को सामाजिक वानिकी के बारे में बताते हुए उन्हें इसका महत्व भी समझाया, साथ ही सामाजिक वानिकी में स्वयंसेवकों के योगदान पर भी चर्चा की। बौद्धिक सत्र में विद्यालय प्रबंध समिति पदाधिकारी अर्चना अग्रवाल, वन दरोगा विकास नेगी और तरुण चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी शरद शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान संबंधी एक जागरूकता रैली निकाली गयी। इसके बाद शिविर ...