चंदौली, दिसम्बर 16 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में उर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान सोमवार को बिजली विभाग की और से विद्युत केंद्र से यूरोपियन कॉलोनी, जंक्शन होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्काउट एवं गाइड सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य कर्मचारियों एवं नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व से अवगत कराना तथा हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना था। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ऊर्जा बचत के नारे लगाए और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। पीडीडीयू रेल मंडल में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के क्रम में सोमवार को विद्युत (सामान्य) विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल कार्यालय परिसर में डीआरएम उदय सिंह मीना ने अधिकारियों ...