मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर रविवार को आयोजित होने वाली वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असलम खुर्शीद तथा जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान चेयरमैन अफजल सबरी अपने साथियों के साथ शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। वहीं, रविवार की सुबह 7 बजे महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के नेतृत्व लगभग 700 कांग्रेसी भूड़े के चौराहे से वाहनों द्वारा रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...