जौनपुर, दिसम्बर 3 -- जौनपुर, संवाददाता। वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने रणनीति तैयार की। 14 दिसंबर को होने वाले इस आयोजन के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ संघर्ष का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में जौनपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी के आरोप गंभीर हैं, और इस लड़ाई में हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सतर्क रहना होगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि रैली को सफल बनाने क...