वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित चुनाव सुधार एवं एसआईआर विरोध रैली के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता काशी से रवाना हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को चांदपुर स्थित कार्यालय से कांग्रेस का तिरंगा झंडा दिखाकर वरिष्ठ नेता सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा, अनिल श्रीवास्तव आदि ने रवाना किया। दूसरी तरफ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं का दल भी दिल्ली रवाना हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...