चंदौली, फरवरी 5 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने बुधवार को नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय से आरंभ होकर धानापुर थाना चौराहे तक गई, जहां पहुंचकर स्वयं सेवकों ने नशा मुक्त समाज और देश बनाने के लिए कस्बा के लोगों से नशा मुक्त होने की अपील की। स्वयंसेवकों में से नाजिया निशा, शालिनी सिंह, अंजनी और संजना पटेल ने गीत हम सबका ये अभियान है, नशा मुक्ति पैगाम है, गाकर नशा मुक्ति जागरूकता का अलख जगाया। स्वयं सेवकों ने लोगों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशा हमारे शरीर के साथ ही हमारे मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को नष्ट कर देता है । स्वयंसेवकों ने आमजन को सभी प्रकार के नशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.