औरंगाबाद, मार्च 25 -- नमामि गंगे परियोजना के तहत मंगलवार को शहर के किशोरी सिन्हा कन्या उच्च विद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर निकली। वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह की देख-देख में रैली का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गंगा तथा इसकी सभी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त करना है। रैली पुरानी जीटी रोड होते हुए अदरी नदी सूर्य मंदिर तक गई। रैली में शामिल लोगों ने सूर्य मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया और घाट की सफाई की गई। इधर विद्यालय परिसर में चित्रकला की प्रतियोगिता भी हुई जिसमें नवीं कक्षा की बालिकाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सुहानी कुमारी प्रथम, विक्की कुमार द्वितीय तथा मुस्कान कुमारी तृतीय स्थान पर रही। वन प्रमंडल पदाधिकारी समेत वनों के क्षेत्र पदाधिकारी मनोज कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.