मोतिहारी, दिसम्बर 2 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। धान अधिप्राप्ति में समितियों के क्रय केन्द्र पर किसानों से धान खरीदारी की सीमा तय कर दी गयी है। रैयत किसानों के लिए 250 क्विंटल व गैर रैयत किसान अधिकतम 100 क्विंटल धान बेचने का निर्धारण किया गया है। सहकारिता विभाग ने धान बिक्री की सीमा का निर्धारण करते हुए 48 घंटे के अंदर पैक्स व व्यापारमंडल के द्वारा किसानों को भुगतान करने का निर्देश दिया है। धान क्रय के बाद उसकी राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। किसानों को गनी बैग पर 25 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान होगा। इसमें जूट या प्लास्टिक बोरी शामिल होगी। जिले में 301 समितियों के माध्यम से किसानों से धान की खरीद की जा रही है। साधारण धान की दर 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। जिले में समितयों के माध्यम से 4881 मीट्रिक टन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.