रांची, मई 15 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा एनके एरिया के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुरनाडीह के नए परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले नए परियोजना पदाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया। साथ पुरनाडीह परियोजना पदाधिकारी बनने के लिए बधाई दी। साथ ही पुरनाडीह परियोजना क्षेत्र के रैयत विस्थापित की समस्या से अवगत कराया। परियोजना पदाधिकारी को रैयत विस्थापित की नौकरी मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार सहित गांव में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। परियोजना पदाधिकारी ने भी मोर्चा को आश्वासन दिया कि खदान विस्तारीकरण में सभी ग्रामीण सहयोग करे तो निश्चित रूप से सभी रैयत विस्थापित को उनका हक अधिकार और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में प्रबंधन हमेशा तत्पर रहेगा। प्रबंधन ग्रामीणों की समस्याओं के समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.